चुनावी राज्यों को तवज्जो, मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 7, गुजरात से 5 नए चेहरे

By: Pinki Wed, 07 July 2021 9:59:58

चुनावी राज्यों को तवज्जो, मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 7, गुजरात से 5 नए चेहरे

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के मंत्रिमंडल में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ. बुधवार शाम 6 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 43 मंत्रियों ने शपथ ली। उस मुहूर्त में, जिसमें किए सभी काम सफल होते हैं। नए चेहरों, विभिन्न जातियों, क्षेत्रों से लोगों को शामिल किया गया है. कई मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के इस मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में चुनावी रणनीति भी दिखाई दे रही है. अगले साल के शुरू में होने वाले 5 राज्यों के चुनाव और उसके बाद फिर गुजरात और हिमाचल के चुनावों पर भी इसमें पूरा ख्याल रखा गया है. नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा 7 उत्तर प्रदेश और फिर 5 गुजरात से हैं। दोनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा मंत्रियों में से 7 को प्रमोट किया गया है।

मोदी ने इन्हें प्रमोट किया

अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रूपाल को प्रमोशन मिला है। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री:

अनुप्रिया पटेल
पंकज चौधरी
भानुप्रताप सिंह वर्मा
सत्यपाल सिंह बघेल
कौशल किशोर
बीएल वर्मा
अजय कुमार

गुजरात से 5 मंत्री:

मनसुख मंडाविया
पुरुषोत्तम रूपाला
दर्शना विक्रम जरदोश
देवसिंह चौहान
महेंद्र भाई मुंजापारा

कर्नाटक से 5 मंत्री:

राजीव चंद्रशेखर
शोभा करंदलाजे
ए नारायण स्वामी
भगवंत खूबा

महाराष्ट्र से 4 मंत्री:

नारायण राणे
कपिल पाटिल
भगवत कृष्ण राव कराड़
भारती प्रवीण पवार

पश्चिम बंगाल से 4 मंत्री:

सुभाष सरकार
शांतनु ठाकुर
जॉन बारला
नीतीश प्रामाणिक

बिहार से 3 मंत्री:

पशुपति कुमार पारस
आरसीपी सिंह
राजकुमार सिंह

मध्यप्रदेश से 2 मंत्री:

ज्योतिरादित्य
वीरेंद्र कुमार

असम से 2 मंत्री:

सर्वानंद सोनोवाल
किरण रिजिजू

ओडिशा से 2 मंत्री:

अश्विनी वैष्णव
विश्वेश्वर टुडू

राजस्थान से एक मंत्री:

भूपेंद्र यादव

तेलंगाना से एक मंत्री:

जी किशन रेड्डी

हिमाचल प्रदेश से एक मंत्री:

अनुराग ठाकुर

दिल्ली से एक मंत्री:

मीनाक्षी लेखी

झारखंड से एक मंत्री:

अन्नपूर्णा लेखी

उत्तराखंड से एक मंत्री:

अजय भट्ट

मणिपुर से एक मंत्री:

राजकुमार रंजन सिंह

त्रिपुरा से एक मंत्री:

प्रतिमा भौमिक

तमिलनाडु से एक मंत्री:

एल मुरुगन

ये भी पढ़े :

# गंगा नदी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, जानें क्या है पूरा मामला

# पुलिसवाले के घर चोरी करने के बाद चोर ने छोड़ा माफीनामा, दोस्त की जान बचानी है, वापस कर देगा चुराया पैसा

# मस्ती विद कॉमेडियन! कृष्णा अभिषेक को डांस सिखा रही हैं राखी सावंत, वीडियो किया शेयर

# तंगी झेल रही शगुफ्ता अली, इसलिए मदद नहीं करेंगे सोनू सूद, जॉनी लिवर सहित ये हैं तैयार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com